file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने विधान सभा सचिवालय में मनाया अपना 67वां जन्म दिन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के  साथ केक काटकर अपना 67वां जन्म दिवस मनाया।

इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा, संयुक्त सचिव श्री बेगराम कश्यप, विधान सभा अध्यक्ष के सचिव प्रकाश ठाकुर, उपनिदेशक विधान सभा हरदयाल भारद्वाज तथा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधान सभा सचिवालय पहॅुचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।

पठानियां का जन्म 17 सितम्बर 1957 को जिला चम्बा के छलाड़ा गाँव में हुआ है। पठानियां ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एल0एल0 बी0 तक की शिक्षा प्राप्त की है।

पठानियां वर्ष 1985 में प्रथम बार विधान सभा सदस्य चुने गए तथा उस विधान सभा में सबसे कम उम्र के सदस्य रहे हैं। पठानियां दिसम्बर 2022 में पाँचवी बार विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं तथा 5 जनवरी, 2023 को सर्व सम्मति से विधान सभा अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पूर्व पठानियां हि0प्र0 सरकार  में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

                   इसके अतिरिक्त विधान सभा सचिवालय में एन0 एस0 यु0 आई0 तथा जिला चम्बा के एस0टी0 संगठन के छात्रों ने भी विधान सभा सचिवालय में  केक काटकर  विधान सभा अध्यक्ष के साथ उनका जन्म दिन मनाया ।

                    विधान सभा सचिवालय में पठानियां को उनके जन्म दिवस की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। आज सर्व दलीय बैठक में भाग लेने आए नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मुख्य मंत्री,  जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर पठानियां को उनके 67वें जन्म दिन की बधाई दी।

विधायक केवल सिंह पठानियां, विधायक डाँ0 जनक राज तथा मिडिया के कई वरिष्ठ पत्रकारों  तथा स्थानीय लोगों ने भी विधान सभा सचिवालय पहुँचकर  पठानियां को उनके जन्म दिन की बधाई दी है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

13 हजार करोड़ की "PM विश्वकर्मा योजना" से होगा देश के शिल्पकारों का कौशल निर्माण - अनुराग सिंह

Sun Sep 17 , 2023
पीएम विश्वकर्मा योजना और यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का शुभारंभएप्पल न्यूज, शिमला – केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज विश्वकर्मा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से 13 हजार करोड़ रूपए की पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारम्भ किया है जोकि […]

You May Like

Breaking News