IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सरकार और कांग्रेस की रार- 7 को कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, सुक्खू करेंगे “डैमेज कंट्रोल “

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों व कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों के  प्रदेश  प्रमुखों की एक बैठक 7 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे बुलाई गई है।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह करेंगी। बैठक में मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।
कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों  व अग्रणी संगठनों के प्रमुखों को इस बैठक में आवश्यक तौर पर उपस्थित होने को कहा है।

बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के अतिरिक्त 11 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर धर्मशाला में होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्क दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त पार्टी पदधाधिकीर्यो को इस समारोह के आयोजन के लिए आवश्यक जिम्मेवारियां भी दी जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

"हिमाचल पुलिस में पहली बार महिला बिगुलर"– जुड़ा एक नया अध्याय

Wed Dec 6 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला/डरोह हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग को हिमाचल प्रदेश पुलिस बल के इतिहास में पहली महिला बिगुलर्स के प्रशिक्षण की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। यह अभूतपूर्व उपलब्धि लैंगिक समानता और समावेशिता के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वर्तमान में […]

You May Like

Breaking News