शिमला में ‘मां’ की तस्वीर देख भावुक हुए PM मोदी, काफिला रोक गाड़ी से उतरे और बेटी को दिया आशीर्वाद

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारी भीड़ में शिमला मॉल रोड़ पर रोड़ शो कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही एक युवती के हाथ में अपनी मां की तस्वीर को देखा तो खुद को रोक न पाए। अपनी भावनाएं बहने लगी और पूरा काफिला रोक दिया।

मोदी अपनी गाड़ी से बाहर उतरे और चित्रकार युवती के पास पहुंच गए। युवती से पूछा कि “क्या ये तुमने खुद बनाई है” जवाब में ‘हां’ सुना तो तुरन्त ले लिया। युवती ने कहा कि उनकी तस्वीर भी बनाई है तो मोदी भावुक हुए और बेटी की तरह युवती को अपना आशीर्वाद दिया।


ये क्षण इस युवती को ताउम्र याद रहेगा। वाकया उस समय का है जब पीएम मोदी शिमला रैली के लिए अन्नाडेल हेलीपैड से होते हुए सीटीओ स्कैंडल प्वाइंट पर पहुंचे और रोड शो करते हुए मॉल रोड पहुंचे थे।
वहां यह युवती कागज पर उकेरी प्रधानंमत्री की मां की फोटो लिए खड़ी थी। मोदी की नजर जैसे ही तस्वीर पर पड़ी वे अपने बाएं ओर मुड़ गए और भावुक हो गए।
उन्होंने युवती का आभार जताया और उसकी प्रतिभा पर शाबाशी भी दी। चारों ओर मोदी मोदी की स्वरलहरियां गूंजने लगी और फिर शहर भर में यह खबर बन गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे- शिमला में जश्न, प्रधानमंत्री ने शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन को किया संबोधित, देखें क्या बोले

Tue May 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम देश के राज्यों की राजधानी, जिला मुख्यालयों […]

You May Like

Breaking News