IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सांसदों के निलंबन के विरोध में कॉंग्रेस का शिमला में प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

संसद से विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश भर मे जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया गया।

इसी कड़ी में शिमला में भी जिला कॉंग्रेस ने प्रदर्शन और नारेबाजी की।

शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने प्रदर्शन के बाद केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद से जिस प्रकार सांसदों को सदन से निलंबित किया गया है वह लोकतंत्र की हत्या के समान है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सांसदों को सदन से बाहर किया गया।

उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद को सदन के अंदर सरकार से सवाल करने का पूरा अधिकार है पर भाजपा इस अधिकार का हनन कर रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि देश मे इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों व तानाशाही के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से लोग परेशान हो गए है और अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की विदाई तय है।

जैनब चंदेल ने संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के सांसदों के निलंबन पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि देश अब इस अपमान का बदला लेने को आतुर है और आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।

उन्होंने कहा कि आज देश मे हर वर्ग दुखी व असहाय  है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी से दुखी है तो जनता बढ़ती मंहगाई से।

इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम हाउसिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा,यशपाल तनाईक, अनिता वर्मा,जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, कांग्रेस सचिव राजकुमारी सोनी,इंद्रजीत सिंह,गीतांजलि भागड़ा,भूपेंद्र कवंर,बलदेव ठाकुर,जितेंद्र ठाकुर,एस के सहगल,कुसुम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल,विनीता वर्मा,उमा  वर्मा,प्रवक्ता जी एस तोमर,एस एस जोगटा,प्रो मोहन झारटा,पुष्पा शोभटा,सतलाल,सेनराम नेगी,जीत राम पवंर,निशांत ठाकुर,वृंदा सिंह,रिंकू वर्मा,विनी शर्मा,तनु चौहान,सत्या मदाइक,के अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी, नगर निगम शिमला के पार्षद अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लेते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Share from A4appleNews:

Next Post

झझीणी रूट पर HRTC चालक की मनमानी, इंतजार करती रह जाती हैं सवारियां- बस रोकने की जरूरत नहीं समझते

Sat Dec 23 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला HRTC के चालक की मनमानी से खलीनी और झझीनी के लोग खासे परेशान हो गए हैं. एक घंटे मे एक बस आती है जो पुराना बस अड्डा से झझीनी जाती और वापस लौटती है. बस लोकल रूट पर है जाहिर सी बात है सवारियां अपने घर के […]

You May Like

Breaking News