IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

आउटसोर्स की जगह  स्थाई भर्ती से थमेगा युवाओं का शोषण, 5 साल भाजपा ने चहेतों को ही बांटी नौकरियां

एप्पल न्यूज, शिमला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आउटसोर्स की जगह स्थाई भर्ती करने का फैसला युवाओं के सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स में युवाओं के साथ केवल शोषण होता रहा है।
पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बलदेव ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने पांच साल में जितनी भी नौकरियां दी उनमें चहेतों को ही रोजगार मिला। जबकि योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की गई।


जबकि वर्तमान की सुख की सरकार युवाओं के हित में फैसले ले रही रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल में 20 हजार के ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल चुका है जबकि भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में बेरोजगारी चरम सीमा पर रही है।
भाजपा के काल में बेरोजगारी की दर तेजी से बढ़ती रही और बेरोजगारों की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई। और जयराम के पांच साल के शासन में बेरोजगारी की दर 15 फीसदी से उपर ही रही।
 बलदेव ठाकुर ने कहा कि आउटसोर्स के नाम पर धोखधड़ी की गई। लेकिन अब ऐसा नहीं होगी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की अगुवाई में प्रदेश के युवाओं के भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ धोखा किया है। जयराम सरकार के समय ही पुलिस पेपर भर्ती का पेपर लीक हुआ।
पुलिस भर्ती का पेपर 8 से 10 लाख रुपए में बिका है। जिसमें सरकार ने फर्जी जांच कराई है। पेपर बेचे गए और भाजपा के चहेतों को नियमों के खिलाफ नौकरियां मिलती रही।

भाजपा उन्हीं नौकरियों को अपनी उपलब्धि बताती रही और प्रदेश के लाखों युवाओं को धोखा देती रही। यही नहीं स्वास्थ्य जैसे महकमे में भी भाजपा के संरक्षण में घोटाले होते रहे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक साल में ही भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था प्रदेश को दी जो सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नए साल 2024 के पहले ही दिन हिमाचल सरकार की कैबिनेट बैठक

Sun Dec 31 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला नए साल पर पहले ही दिन यानी एक जनवरी को हिमाचल सरकार की कैबिनेट बैठक कैबिनेट बैठक होने जा रही है. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कुछ खास फैसले हो सकते हैं. हर तरफ से नाराजगी झेल रही सरकार यदि […]

You May Like

Breaking News