IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

कांग्रेस के पूर्व मंत्री भाजपा नेता हर्ष महाजन लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, शिमला से किया नामांकन

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे भाजपा नेता हर्ष महाजन ने हिमाचल से भाजपा की ओर से राज्यसभा के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह 10 बजे वह विधानसभा पहुंचे जहां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की।

ठीक 11:30 बजे उन्होंने विधानसभा सचिव/ राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सहित भाजपा के अन्य विधायक मौजूद रहे।

हर्ष महाजन (हिमाचल प्रदेश के पूर्व पशुपालन मंत्री), पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री देस राज महाजन के पुत्र हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1955 को चंबा में हुआ था।

उन्होंने बीकॉम है और एमबीए श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पढ़ाई की। 7 जून 1983 को उनकी शादी उमा सिंह से हुई।

वह 1986 से 1995 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।वह पहली बार नवंबर 1993 में और फिर 1998 और 2003 में राज्य विधान सभा के लिए चुने गए।

वह 1994 से 1998 तक संसदीय सचिव रहे और पशुपालन मंत्री (कैबिनेट स्तर पर) के रूप में कार्य किया है। 28 सितंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष महाजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल के "अभिभाषण" के साथ हिमाचल विधानसभा से जानें "व्यवस्था परिवर्तन" के एक साल की "हाईलाइट"

Thu Feb 15 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का पांचवां तथा वर्तमान सरकार का दूसरा बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल के विधानसभा परिसर पहुंचने पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह […]

You May Like