शिमला में धूमधाम से मनाया जा रहा “महाशिवरात्रि” का पर्व, शिवालियों में उमड़ी भक्तों की भीड़

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिवरात्रि का महापर्व पूरे प्रदेश में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिमला में भी शिवालयों को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है।

लोग सुबह से ही भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।शिवालयों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं।
मिडल बाजार में प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालु फल, फूल, बेलपत्र दूध और पंचामृत से रुद्राभिषेक करने पहुंचे।

शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। वैसे तो हर रोज भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है लेकिन आज का विशेष महत्व होता है।

कहा जाता है कि आज महादेव और मां पार्वती शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। आज भोलेनाथ शीघ्र भक्तों प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

मिडल बाजार शिमला शिवालय के पुजारी वासुदेव शर्मा ने बताया कि शिव पुराण में बताया गया है कि शिवरात्रि व्रत का पालन करने से भोग और मोक्ष दोनों प्राप्त होते हैं।

ब्रह्मा, विष्णु और पार्वती के पूछने पर भगवान शिव ने बताया था कि शिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति को महान पुण्य की प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि वैसे तो महादेव जल के एक लोटे से प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन बेलपत्र, बेर, फल, फूल से पूजा अर्चना की मान्यता हैं।

शिवरात्रि के दिन की गई पूजाऔर अर्चना से महादेव जल्द प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करतेहैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, 39 नाम फाइनल- की घोषणा

Sat Mar 9 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला देश में होने वाले आम चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 39 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी इस सूची में इन […]

You May Like

Breaking News