हर्ष महाजन का दावा- कांग्रेस के और MLA उनके संपर्क में, गिर जाएगी हिमाचल की सुक्खू सरकार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश के सियासी घमासान का पटाक्षेप होता नज़र नही आ रहा है। भाजपा ने बिना देरी किए चार लोकसभा सीटों के बाद 6 बागियों को भी उपचुनाव का टिकट दे दिया है।

इसके बाद से हिमाचल में सियासी बयानों की बाढ़ सी आ गई। बीजेपी राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार की जाएगी।

राज्य सभा के लिए सांसद चुनकर आए हर्ष महाजन ने दावा किया की हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों के अलावा 6 उपचुनाव भी भाजपा ही जीतेगी।

कांग्रेस के और भी विधायक उनके संपर्क में हैं लेकिन भाजपा को एक ही सदस्य की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार का गिरना तय है।

इसी बीच आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का जन्मदिन था. जिसके लिए रिज मैदान पर एनएसयूआई का रक्त दान शिविर लगा हुआ था।

जैसे ही एनएसयूआई ने लाहौल स्पीति के बागी और भाजपा उम्मीदवार रवि ठाकुर को आशियाना में देखा तो भड़क गए और दीवार फांदकर रेस्तरां पहुंच कर रवि ठाकुर के खिलाफ़ नारेबाज़ी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने रवि ठाकुर को बचाया। रवि ठाकुर ने इस घटना की निंदा की और कहा की सुक्खू की कार्यप्रणाली से नाराज होकर पार्टी छोड़ी है। वह उपचुनाव में जीतकर आयेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

'डिनर' के बहाने जयराम की "महेश्वर सिंह" को मनाने की कोशिश, छिटक रहे "इग्नोर" "भाजपाई" "डैमेज कंट्रोल" में जुटी BJP

Wed Mar 27 , 2024
एप्पल न्यूज़, मंडी हिमाचल भाजपा कांग्रेस के 6 विधायकों को तोड़कर सरकार गिरने की कोशिश कर रही थी लेकिन कामयाब नहीं हुई। इधर शर्त पर ले गये कांग्रेस के बागियों को टिकट देते ही सालों से जुटे नेता और कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। आलम ये है कि कांग्रेस को […]

You May Like

Breaking News