IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने की ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कालेज के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज यहां जिला सोलन के ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कालेज कुमारहट्टी के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम तथा देश के लिए स्वयं को समर्पित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा इसकी जनसंख्या में 60 प्रतिशत से ज्यादा युवा हैं। यदि युवा निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करें तो भारत को एक महान देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि माता-पिता, शिक्षक व देश को युवाओं से बहुत आशाएं हैं। उन्होंने छात्रों से बड़ां का सम्मान करने को कहा। उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति व एकाग्रता रखने वाले छात्र जीवन में कोई भी लक्ष्य पा सकते हैं।
आचार्य देवव्रत ने छात्रों को गुणात्मक अधोसंरचना प्रदान करने के लिए ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कालेज के प्रबन्धन को बधाई दी। उन्होंने युवाओं का देश की प्रगति में सहायक होने तथा समाज की भलाई में स्वयं को समर्पित करने की आशा व्यक्त की।
राज्यपाल ने संस्थान के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए।
ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कालेज के अध्यक्ष कृपाल सिंह पसरिचा ने कहा कि संस्थान में इंजीनियरिंग के उच्च मानदण्डों का पालन किया जा रहा है तथा छात्रों को गुणात्मक शिक्षा के साथ मौलिक मूल्य भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल का समारोह में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार प्रकट किया।
बी. टैक के प्रधानाचार्य डा. आर.पी. सिंह ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, जबकि पॉलीटैक्निक के प्रधानाचार्य  ओ.एस. भाटिया ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने किया पार्वती अस्पताल का उद्घाटन

Fri Apr 28 , 2017
      राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुणात्मक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ लोगों से पारम्परिक भारतीय जीवन पद्धति को अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए चिकित्सा संस्थानों के बावजूद रोग और रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिस पर चिंता करने […]

You May Like

Breaking News