file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

बरोटीवाला में पुलिस ने JCB व टिप्पर को कब्जे में लिया, नालागढ़ व जोघों पुलिस ने 25 हजार का किया चालान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन नालागढ़

नालागढ़ व बद्दी में पुलिस ने तीन स्थानों पर अवैध खनन करते हुए वाहन चालकों को रंगे हाथ पकड़ा है। बरोटीवाला में पुलिस ने जेसीबी व टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। वहीं नालागढ़ व जोघों पुलिस ने 25 हजार का चालान करके वाहनों को छोड़ दिया है।

बीबीएन में लगातार खनन हो रहा है। पहले रात के समय होता था अब दिन में यह लगातार हो रहा है जिससे नदी नाले का सीना छलनी हो गया है। नदी नालों का जल स्तर सूख गया है। कई खड्ड व नाले जिसमें 12 माह पानी रहता था अब वह पूरी तरह से सूख गए है।

बद्दी कुल्हाड़ीवाला गांव के साथ लगते खड्ड में पुलिस ने एक जेसीबी व टिप्पर को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। जुर्माना देने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा।

उधर, नालागढ़ के साथ लगते खड्ड में खनन करते हुए एक टिप्पर को पकड़ा तथा उसससे 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

वहीं जोघों थाने के तहत अंदरोला खड्ड में पुलिस ने खनन सामग्री भरते हुए एक ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़ा और उस पर दस हजार रुपये जुर्माना किया।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने हर थाने के तहत माईनिंग टीम गठित की है जो खनन रोकने का कार्य कर रही है। पुलिस ने बरोटीवाला , नालागढ़ व अंदरोला में खनन करते हुए वाहन चालकों को रंगे हाथ पकड़ा है तथा पुलिस ने उन पर जुर्माना किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- PK धूमल, अनुराग और अरुण के ख़िलाफ़ वीरभद्र सिंह द्वारा दायर मानहानि मामला विक्रमादित्य के वक्तव्य के बाद अदालत से वापस लिया

Wed Sep 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व अन्यों के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले को उनके पुत्र विक्रमादित्य के वक्तव्य के पश्चात मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला की अदालत से वापिस लेने की अनुमति प्रदान कर दी। मामले पर सुनवाई […]

You May Like

Breaking News