IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने लांघी भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं, नेतृत्व के बजाय सरकार को ही परिर्वतन करना प्रदेश हित में- जयराम ठाकुर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसी बीच शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान सरकार पर चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जयराम ठाकुर ने इस कहा कि सुक्खू सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ED और इनकम टैक्स के छापे जिन लोगों पर पड़े उनके तार सरकार से जुड़ रहे हैं और सरकार के संरक्षण में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। ऐसे में प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्तमान में तीन विधानसभा सीटों पर सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुप्रयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का काम किया है। यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार देखने को मिला।

सरकारी कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना है अगर नही किया तो उनके लिए ठीक नहीं होगा।ठेकेदारों के यहां छापेमारी की गई।

नेताओं के पीछे सीआईडी के जवान सिविल ड्रेस में जासूसी के लिए लगाए रखे।लोग कांग्रेस की नीतियों से परेशान है और इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 18 महीने के कार्यकाल में सरकार पर जिस तरह से भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लग रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

ईडी और इनकम टैक्स एजेंसी के द्वारा जिन लोगों पर छापेमारी की गई वह राजनीतिक नहीं है, लेकिन इन लोगों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है यह प्रभावशाली लोग हैं।

मामले में अभी जांच जारी है ऐसे में इस बारे में कुछ अधिक कहना उचित नहीं है। वर्तमान सरकार के छोटे से कार्यकाल में भ्रष्टाचार के इतने बड़े आरोप लगा दुर्भाग्यपूर्ण है।

जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। 100 से ज्यादा हत्याएं 300 से ज्यादा बलात्कार के मामले सामने आ चुके हैं।

दिनदहाड़े गोली कांड हो रहे हैं। नालागढ़ में नशा तस्करों को राजनीतिक लोग संरक्षण दे रहे हैं। प्रदेश के वर्तमान हालात को देखते हुए नेतृत्व की नहीं सत्ता परिवर्तन की ही आवश्यकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नगर परिषद रामपुर बुशहर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव "कोरम पूर्ण न होने" पर स्थगित

Wed Jul 10 , 2024
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नवीनतम चुनाव के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में नगर परिषद के टाउन हॉल में आज प्रातः 11 बजे पार्षदों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर परिषद रामपुर के […]

You May Like

Breaking News