विक्रमादित्य के बयान से सरकार ने किया किनारा, शान्त हो चुके विवाद को तूल देना निंदनीय

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य सिंह को दी नसीहत, कहा जब जिम्मेदारी बड़ी तो सोच भी रखें बड़ी

एप्पल न्यूज, शिमला

लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य के यूपी की तर्ज पर हिमाचल में दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के बयान से सरकार और कांग्रेस पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है।

उन्होंने कहा है कि इस तरह की टिप्पणियों से शान्त हो चुके विवाद को तूल मिलता है जो निंदनीय है इसलिए ऐसे बयानों से मंत्री को बचना चाहिए।

संजय अवस्थी ने इस मामले में साफ तौर पर कहा है कि विक्रमादित्य सिंह का यह निजी बयान है। इससे सरकार को कुछ लेना देना नहीं है और इस तरह के कोई आदेश सरकार ने जारी नहीं किए हैं। 

संजय अवस्थी ने विक्रमादित्य सिंह को नसीहत देते हुए कहा है कि जब जिम्मेदारी बड़ी हो तो सोच भी बड़ी रखनी चाहिए इस बात को मंत्री को समझना चाहिए।

इस तरह टिप्पणी उनका निजी विचार हो सकता है सरकार ने पूरे मामले को लेकर कमेटी का गठन किया है और सोच समझ कर निर्णय लिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय 46 साल बाद भी अपनी जमीन का पूर्ण इस्तेमाल करने में नाकाम, टूरिज्म विलेज के बदले सरकार देगी 16 करोड़ मदद

Fri Sep 27 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला आयुष मंत्री यादवेन्द्र गोमा तथा उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले को ‘टूरिज्म कैपिटल’ घोषित किया है तथा राज्य सरकार ने इस दिशा में अनेक प्रभावी कदम उठाने आरम्भ कर दिये हैं। उन्होंने कहा […]

You May Like