सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल कांग्रेस “संगठन के गठन” को लेकर शिमला में हुई बैठक, ऐसे बनेंगे पदाधिकारी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारियों विदित चौधरी व चेतन चौहान ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में संगठन के गठन को लेकर एक बैठक की।

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह व कुलदीप कुमार के अतिरिक्त शिमला संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक ओम वीर यादव व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी शांतनु चौहान भी उपस्थित थे।
 मीडिया से  बातचीत करते हुए  चेतन चौहान ने कहा कि  प्रदेश में जल्द ही कार्यकारणी घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में इस बार नए  ऊर्जावान व ग्रासरूट से जुड़े लोगों को आगे लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसी कारण प्रदेश के सभी जिलों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किये है जो पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्रों में जाकर बातचीत करेगी।
विदित चौधरी ने कहा कि  इस बार प्रदेश में कांग्रेस संगठन नए स्वरूप में नज़र आएगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों से मिलने वालों में प्रमुख थे कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार,पूर्व सीपीएस संजय अवस्थी,विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार,उप सचेतक केवल पठानिया,वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,विधायक सुरेश कुमार ,मलेंद्र राजन,पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर के अतिरिक्त पवन ठाकुर,चेतराम ठाकुर,विवेक कुमार, नरेश कुमार, करनेश जंग,सुरेंद्र पाल,सोहन लाल  ठाकुर,डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा,बम्बर ठाकुर, दयाल प्यारी थे।
————————————————————–
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में संगठन के गठन को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज यहां अपने दो सचिवों  विदित चौधरी व नितिन चौहान को यहां भेजा है।  उन्होंने कहा कि इन दोनों सचिवों के साथ संगठन के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार का दो साल का कार्यकाल बेहतर रहा है। आपदा के बाबजूद भी प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार से अपने सीमित संसाधनों से लोगों को राहत प्रदान की वह अपने आप मे बहुत ही उल्लेखनीय है।

केंद्र सरकार ने प्रदेश की कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही की।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने ओपीएस लागू कर कर्मचारियों  को दी अपनी गारंटी पूरी की है।

इसके अतिरिक्त महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की गारंटी को भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दूध के खरीद मूल्यों में भी बढ़ोतरी कर पशु पालकों को बड़ी राहत दी है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास में अपना कोई भी योगदान नही दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम केवल सरकार की आलोचना करना ही रह गया है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
एक प्रश्न के उत्तर में प्रतिभा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की जीत से कांग्रेस पार्टी को एक बड़ी मजबूती मिली है और अब संसद में प्रियंका गांधी महिलाओं की एक बहुत ही मजबूत आवाज बनेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कसुम्पटी को CM ने दी 43.37 करोड़ की सौगात, बोले- "सरकार के कड़े फैसलों का 70 % आबादी पर प्रभाव नहीं

Tue Nov 26 , 2024
एप्पल न्यूज, कसुम्पटी/शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को 43.37 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दीं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चलौंठी में 20.26 करोड़ रुपये की लागत से बने जिला परिषद भवन का लोकार्पण किया और इसका निरीक्षण किया। इसके […]

You May Like

Breaking News