IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल बजट से युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों व किसानों को होगा सीधे फायदा – दीपक

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के सचिव अधिवक्ता दीपक शर्मा सुंफा ने प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा के सभा पटल पर पेश किए गए बजट की सराहना की है।

उनका कहना है कि पूरे वर्ष व उसके बाद की अवधि को ध्यान में रखते हुए वर्तमान बजट लाया गया है।

इस बजट में विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार, कौशल प्रशिक्षण वह हर तबके के लोगों का खास ख्याल रखा गया है।

यह बजट आम लोगों की आशा के अनुकूल है और इस बजट से प्रदेश में आने वाले समय में विकास की गति तेज रफ्तार पकड़ेगी।

दीपक सुंफा ने कहा कि इस बजट से आम लोगों की आशाओं को नए पंख लगेंगे, मात्र 2 साल के कार्यकाल में ही सरकार अपनी 10 गारंटीयों में से 5 गारंटीयां पूरी कर चुकी है।

सड़कों का जाल पूरे प्रदेश में बिछ गया है, हर गांव तक सड़क पहुंचने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने किया है, यह बजट युवाओं के हौसलों को उड़ान देगा।

यह बजट वृद्धि को लगातार प्रोत्साहित करता है, यह अमृतकाल के लिए एक समांतर मार्ग की रूपरेखा तैयार करता है जो समावेशी और भविष्य के लिए उपयुक्त है।

इससे हमारे युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों व किसानों को सीधे तौर पर फायदा होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

विधान सभा अध्यक्ष  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सदस्य सुविधा समिति की बैठक, CM भी विशेष रूप से आमंत्रित

Tue Mar 18 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल  विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में सदस्य सुविधा समिति की बैठक का आयोजन माननीय सभापति एवं विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां की अध्यक्षता में आज अपराह्न 4:00 बजे किया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को सभी माननीय सदस्यों के […]

You May Like

Breaking News