IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 मई को पहुंचेंगी शिमला, रिट्रीट में 12 मई तक आम जनता के जाने पर रोक

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल प्रदेश दौरा लगभग तय हो गया है। वह 4 मई 2025 को दिल्ली से शिमला पहुँचेंगी और मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘दि रिट्रीट’ में ठहरेंगी।

राष्ट्रपति 5 मई को शिमला के कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी और 6 मई को केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

इसके बाद 7 मई को वह शिमला के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर और तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी तथा दोपहर बाद माल रोड और रिज मैदान में सैर करेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा 8 मई तक चलेगा। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

हवाई अड्डा से ‘दि रिट्रीट’ तक और मंदिरों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत के आदेश दिए गए हैं। बिजली के तारों का रखरखाव, सफाई अभियान और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम, साडा और वन विभाग को दिए गए हैं।

अग्निशमन विभाग को फायर ऑडिट और स्वास्थ्य विभाग को विशेष इंतजाम करने के निर्देश मिले हैं। उल्लेखनीय है कि ‘दि रिट्रीट’ एक ऐतिहासिक इमारत है।

इसका निर्माण 1850 में कोटी के राजा ने करवाया था और 1860 में इसे एमसी कमिश्नर लॉर्ड विलियम ने लीज पर लिया था।

आज यह राष्ट्रपति का ग्रीष्मकालीन आवास है।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए रिट्रीट में आम नागरिकों के आवागमन पर 28 अप्रैल से 12 मई तक रोक लगा दी है। सुरक्षा के दृष्टिगत इस दौरान किसी को भी रिट्रीट जाने की अनुमति नहीं होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा – कार्यक्रम विवरण

  • 4 मई 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से शिमला पहुँचेंगी। वे मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘दि रिट्रीट’ में ठहरेंगी।
  • 5 मई 2025: शिमला के कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी।
  • 6 मई 2025: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
  • 7 मई 2025:
  • सुबह संकटमोचन मंदिर और तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।
  • दोपहर बाद माल रोड और रिज मैदान में सैर करेंगी।
  • 8 मई 2025: दौरा समाप्त कर वापस दिल्ली लौट सकती हैं। हालांकि अभी इस बारे में विस्तृत कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।
Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने किया एफआरए कैलेंडर जारी

Mon Apr 28 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में वर्ष 2025-26 के लिए एफआरए कैलेंडर जारी किया। कैलेंडर में वन अधिकार अधिनियम के तहत वर्ष भर की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का विवरण दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर राजस्व अधिकारियों के […]

You May Like

Breaking News