file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

किसानों को सस्ती बिजली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार, 4.04 रुपए प्रति यूनिट सब्सिडी देने की अधिसूचना जारी की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को केवल एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार प्रति यूनिट 4.04 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।


प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अधिसूचना जारी होने में थोड़ी देरी के कारण कुछ किसानों को अस्थायी रूप से बढ़ी हुई दरों पर बिजली बिल मिले हैं।

हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों से अतिरिक्त वसूल की गई राशि को आगामी बिलों में समायोजित कर राहत दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में सभी आवश्यक व प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, भारत ने दुनिया को अपना संदेश दे दिया है- मोदी

Mon May 12 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश की पराक्रमी सेनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आतंक के मसले पर भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र  के नाम संबोधन में स्पष्ट कर दिया गया है […]

You May Like

Breaking News