IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अब 15 जुलाई को शिमला रिज पर होगा स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण- विक्रमादित्य ने बताई वजह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर शिमला के रिज मैदान पर राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून की जगह अगले महीने की 15 जुलाई को किया जाएगा।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जन खरगे,महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा,प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई अन्य केंद्रीय नेताओं ने इस समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर प्रतिमा के अनावरण की तिथि 15 जुलाई को करने का आग्रह किया,जिसे उन्होंने मान लिया है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नही देश के प्रख्यात नेता थे। उनकी प्रतिमा अनावरण में पक्ष ही नही विपक्ष के नेता व कई अन्य वरिष्ठ लोग भी शामिल होना चाहते है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बन कर तैयार होकर शिमला पहुंच चुकी है और अब इसका अनावरण 15 जुलाई को केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में ही किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य,सभी विधायक इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बनेंगे।
आज यहां पीटर हाफ में पत्रकार वार्ता की सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वह हाल ही में वह नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को प्रतिमा के अनावरण के लिये नेताओं को आमंत्रित करने गए थे।

कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने इस समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई है। पर चूंकि चूंकि 23 जून को सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी की पूर्व निर्धारित कार्यो के चलते व उनके दिल्ली से बाहर होने की बजह से उनके आग्रह पर अब इस समारोह को 23 जून की जगह 15 जुलाई को करने का निर्णय लिया है जिससे शीर्ष नेतृत्व इस समारोह में शामिल हो सकें।


विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उन्होंने इस समारोह में प्रतिपक्ष के नेताओं को भी निजी तौर पर आमंत्रित किया है औऱ उन्होंने इसमें शामिल होने की इच्छा भी जताई है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नही देश के सर्वमान्य नेता थे,यही वजह है कि अधिकतर नेता इस समारोह में आने की इच्छा रख रहें है। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए इस समारोह में सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
इससे पूर्व विक्रमादित्य सिंह ने पीटर हॉफ में राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 15 जुलाई को होने वाले प्रतिमा अनावरण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी पदाधिकारियों के साथ व्यवस्था पर विचार विमर्श करते हुए दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 24 जून को उनके पैतृक निवास रामपुर बुशैहर में राजा साहब का चतुरवार्षिक श्राद है,इसके लिये उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से शामिल होने का आग्रह भी किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने "हाटेश्वरी माता" मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sun Jun 15 , 2025
एप्पल न्यूज, रोहड़ू शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला जिला के रोहड़ू क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आज प्रसिद्ध हाटेश्वरी माता मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ […]

You May Like

Breaking News