सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हादसा- बीड़ बिलिंग में कार गहरी खाई में गिरी, 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

पर्यटन स्थल बीड़–बिलिंग में पैराग्लाइडिंग टेक-ऑफ साइट के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, रात लगभग 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक और घायल युवक गगरेट, ऐहजू, भवारना और पंचरुखी क्षेत्रों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खाई में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

उधर, बीड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन का अनियंत्रित होना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

देर रात हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक की लहर फैला दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने कांगड़ा के "बाण गंगा घाट" का किया लोकार्पण, संध्याकालीन "आरती" में हुए शामिल

Tue Dec 2 , 2025
एप्पल न्यूज, धर्मशाला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा में नव-निर्मित बाण गंगा घाट का लोकार्पण किया और हरिद्वार की तर्ज पर मंत्रोच्चारण के बीच संध्याकालीन आरती की शुरुआत की। प्रतिदिन होने वाली आरती यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। 2.20 करोड़ […]

You May Like

Breaking News