IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायत धमून में “चिट्टे पर चोट”, सख्त फैसले, शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला ग्रामीण मे टुटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत धमून में नशा निवारण को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन तथा सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।

शिमला ग्रामीण मे टुटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत धमून में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सुनील कुमार ने की।

बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाना और युवाओं व बच्चों को नशे से दूर रखना रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र के हर गांव में नशा रोकथाम के लिए विशेष समितियों का गठन किया जाएगा।

ये समितियां स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगी।

बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाने के लिए स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस द्वारा विशेष रूप से रात्रि के समय ढाबों, होटलों, खोखों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएगी।

गंभीर नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को सरकारी नशा उन्मूलन केंद्रों में 30 से 90 दिन तक उपचार दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

बैठक में एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त निर्णय यह लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में स्थित सभी शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू एवं उससे जुड़े किसी भी पदार्थ की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि बच्चों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम बेहद आवश्यक है।

अंत में सभी ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने के इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और किसी भी प्रकार की नशा संबंधित गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

बैठक में लिए गए निर्णय / प्रस्ताव

  1. शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, पुलिस करेगी कार्रवाई
  2. हर गाँव में नशे के रोकथाम के लिए कमेटी बनाई जाएगी।
  3. हर गाँव में बच्चों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।
  4. नशा तस्कर को पकड़े जाने पर सरकार द्वारा निर्धारित सख्त सजा दिलवाई जाएगी।
  5. पुलिस द्वारा विशेष रूप से रात के समय ढाबों, होटलों, खोखों व अन्य संदिग्ध स्थानों पर पैट्रोलिंग की जाएगी।
  6. स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए नशा-मुक्ति जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे।
  7. चिट्टा तस्करी व चिट्टा देने वालों की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
  8. गंभीर मामलों में सरकारी नशा-उन्मूलन केंद्रों की मदद से 30 से 90 दिन तक उपचार करवाया जाएगा।
  9. अपनी पंचायत को नशा-मुक्त बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों का दायित्व तय किया जाएगा तथा पंचायत की रोक-थाम हेतु स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में स्थानीय शिक्षण संस्थान का प्रतिनिधित्व प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने किया, जबकि प्रशासनिक कार्यों के लिए पंचायत सचिव संदीप ठाकुर उपस्थित रहे। कानून व्यवस्था एवं नशा रोकथाम से जुड़े विषयों पर पुलिस विभाग की ओर से एएसआई धर्मेन्द्र ने अपने सुझाव रखे।

स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर डॉक्टर श्रद्धा शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। राजस्व विभाग से पटवारी मोहन लाल शामिल हुए, वहीं आशा वर्कर मीना शर्मा ने महिला व बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए।

बैठक में महिला प्रधान गोदावरी की सक्रिय भागीदारी रही तथा समाज सेवी रामरतन वर्मा ने समाज में जागरूकता फैलाने और जनसहयोग बढ़ाने पर बल दिया। बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर ग्राम पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

कार्निवल के नाम पर उगाही कर रही कांग्रेस सरकार, सरकारी तंत्र बना वसूली का हथियार- सुधीर शर्मा

Thu Dec 18 , 2025
उगाही मांग–मांग कर तमाशा दिखाने वालों का पर्दा भी उठेगा — कांग्रेस की तानाशाही बेनकाब एप्पल न्यूज़, शिमला/कांगड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज कार्निवल जैसे सांस्कृतिक आयोजनों की आड़ में दबाव बनाकर पैसे […]

You May Like

Breaking News