श्राईकोटी मन्दिर के समीप जंगल मे लगी आग बुझाते हुए महिला की मौत, पर वन विभाग ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को सौंपी सहायता राशि

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ​रामपुर बुशहर
​रामपुर वन मंडल के अंतर्गत श्राईकोटी मंदिर के समीप जंगलों में आग बुझाते समय एक अत्यंत दुखद घटना में तलाई गाँव की निवासी, श्रीमती धर्म दासी की मृत्यु हो गई है। वन विभाग रामपुर ने दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और उनके अदम्य साहस को नमन किया है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को श्राईकोटी के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए स्थानीय ग्रामीण वन विभाग का सहयोग कर रहे थे।

इसी दौरान तलाई गाँव की एक महिला धर्म दासी का पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर ढलान से नीचे गिर गईं।

परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इस दुखद घड़ी में वन विभाग ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
​ 30 दिसंबर को एसीएफ (ACF) रामपुर ने देवठी ब्लॉक के स्टाफ के साथ मृतका के घर जाकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
​रामपुर रेंज के समस्त स्टाफ द्वारा स्वेच्छा से एकत्रित की गई 11,000 रुपये की सहायता राशि शोकाकुल परिवार को सौंपी गई।
​विभागीय अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
उक्त वनाग्नि डी-107 श्राईकोटी जंगल (बंद पौधरोपण क्षेत्र) में लगी थी।
​कुल प्रभावित क्षेत्र: लगभग 5 हेक्टेयर।
​पौधरोपण वर्ष: 2024-25 (नया रकबा)।
​क्षति: लगभग 5500 पौधे (जिसमें देवदार, चुली, खनोर एवं कैन्थ प्रजातियां शामिल थीं) आग की चपेट में आकर झुलस गए।
​विभागीय प्रयासों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर 29/12/2025 को सायं 5:00 बजे पूर्णतः काबू पा लिया गया था।

Share from A4appleNews:

Next Post

गेयटी थियेटर शिमला में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिला स्तरीय "कवि गोष्ठी" का आयोजन, 20 कवियों ने सुनाई कविताएं

Wed Dec 31 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा गेयटी थियेटर शिमला के सम्मेलन कक्ष में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिला स्तरीय बहुभाषी कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया । आयोजन के आरंभ में मुख्य अतिथि एस आर हरनोट द्वारा दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया […]

You May Like

Breaking News