IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दुःखद- चम्बा तूनुहट्टी-लाहड़ू मार्ग पर घटासनी पुल के समीप कार गहरी खाई में गिरी एक की मौत एक घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चम्बा

चंबा जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तूनुहट्टी–लाहड़ू मार्ग पर स्थित घटासनी पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार दोनों व्यक्ति पेशे से वकील थे।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News