IMG-20261001-WA0025
previous arrow
next arrow

सराहन में भाजपा का प्रदर्शन रहा फ्लॉप शो, चिकित्सकों की तैनाती के बाद भी भाजपा कर रही जनता को गुमराह- बृजलाल

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

पूर्व कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बृजलाल ने कहा कि सराहन में बीते दिनों भाजपा की ओर से किया गया प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ। रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा रामपुर की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
बृजलाल ने कहा कि जिस दिन रामपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को लेकर सराहन में भाजपा ने प्रदर्शन किया, उसी दिन प्रदेश सरकार ने रामपुर के लिए सात नए चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि सरकार क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
उन्होंने भाजपा नेताओं के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें रामपुर में सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों को केंद्र सरकार की देन बताया जा रहा है। बृजलाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में सड़कों के लिए बजट स्वीकृत किया जा रहा है। इसी के चलते क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं सुधार के कार्य चल रहे हैं।


उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रदेश में पूर्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार थी, तब रामपुर क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह के कार्य क्यों नहीं करवाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भाजपा नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से रामपुर में घोषणाएं करने का आग्रह किया था, ताकि चुनाव में राजनीतिक लाभ मिल सके, लेकिन रामपुर की जनता ने उन्हें नकार दिया।
बृजलाल ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक नंद लाल के नेतृत्व में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य गति पकड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रामपुर डिपो के लिए जल्द ही नई बसें उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। पंद्रहबीश क्षेत्र के गानवी में पुल निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होने की बात उन्होंने कही। उन्होंने बताया कि सरपारा को जोड़ने वाली सड़क का एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।
पत्रकार वार्ता में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राम रतन शर्मा और दीवान मिंडन भी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में "स्वच्छता पखवाड़ा 2026" का शुभारंभ

Thu Sep 17 , 2026
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी/ रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 17.09.2026 से 02.10.2026 तक किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत 17.09.2026 को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, […]

You May Like

Breaking News