IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कनाडा भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, शिमला पुलिस ने महिला आरोपी चंडीगढ़ खराड़ से गिरफ्तार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 205/25 दिनांक 21.11.2025 को धारा 318(4), 61(2), 352(2) बी.एन.एस. (पूर्व में 420, 120-बी, 506 भा.दं.सं.) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन भावना को कनाडा भेजने के नाम पर आरोपीगणों ने झांसा देकर लगभग ₹25,00,000 की ठगी की।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा विस्तृत अन्वेषण शुरू किया गया। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब और हरियाणा में संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई।

आरोपियों द्वारा लगातार ठिकाने बदलने, मोबाइल सिम बदलने तथा व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर पुलिस से बचने की कोशिश की जा रही थी।


तकनीकी जांच को तेज करते हुए दिनांक 22 फरवरी 2026 को एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चंडीगढ़ के शिवालिक सिटी, खरड़ क्षेत्र में दबिश देकर एक फ्लैट से आरोपिया मंजू कुमारी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपिया ने पीड़िता को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे बड़ी राशि ऐंठी।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News