टीजीटी (नॉन-मेडिकल) के 343 पदों का परिणाम घोषित, 15,983 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
एप्पल न्यूज़, शिमला/हमीरपुर
Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog ने टीजीटी (नॉन-मेडिकल) पोस्ट कोड 25002 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया 343 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार परीक्षा 25 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2025 दिनांक 30 मई 2025 के माध्यम से निकाली गई थी। इन पदों के लिए कुल 15,983 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें अस्थायी रूप से स्वीकार किया गया था।
परीक्षा में 14,380 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1,603 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने परिणाम को स्वीकृत 1:3 एवं 1:4 अनुपात के आधार पर तैयार किया है।

श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है— सामान्य (UR) 123, सामान्य (EWS) 43, सामान्य (WFF) 4, ओबीसी (UR) 53, ओबीसी (BPL) 13, ओबीसी (WFF) 6, एससी (UR) 66, एससी (BPL) 13, एससी (WFF) 5, एसटी (UR) 13 तथा एसटी (BPL) 4 पद।
आयोग ने बताया कि निर्धारित अनुपात के अनुसार अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। विस्तृत परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बताया जा रहा है कि इन पदों की रिक्तियां प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश, शिमला से प्राप्त हुई थीं। अब अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन की तिथि और अन्य दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा है।












