file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

प्रदेशवासियों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री ने दी होली उत्सव की बधाई

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्त्व है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेशवासियों के जीवन में नए रंग भरेगा।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार आप सबके जीवन में नई उमंग और उल्लास लेकर आएं।  

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की देश व प्रदेशवासियों को होली की बधाई।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रदेश तथा देशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली भारत का एक अत्यंत प्राचीन पर्व है जो होली, होलिका या होलाका के नाम से जाना जाता है।

बसंत ऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला रंगों का यह त्यौहार बसंतोत्सव और काम – महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। पहले दिन को होलिका जलाई जाती है जिसे होलिका दहन भी कहते हैं।

दूसरे दिन जिसे प्रमुखत: धुलेंडी व धुरहड़ी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं लोग एक – दूसरे  पर रंग अबीर – गुलाल इत्यादि फैंकते हैं तथा ढोल बजाकर होली के गीत गाते व एक – दूसरे को मिठाईयाँ भी बांटते हैं। राग – रंग का यह लोकप्रिय पर्व बसंत का संदेशवाहक भी है।

                 कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि देवभूमि हिमाचल मेलों व त्यौहारों का प्रदेश है जिसके कारण हमारा प्रदेश देश- विदेश में विख्यात है।

मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्व सांस्कृतिक विरासत के द्योतक हैं जो न केवल पारस्परिक सौहार्द को बढ़ाते हैं अपितु क्षेत्र विशेष की संस्कृति के प्रचार व प्रसार में भी सहायता करते हैं।

राष्ट्र स्तरीय, राज्य स्तरीय होली मेला विगत कई वर्षों से मनाया जा रहा है तथा इसकी अपनी एक अलग ही पहचान है। उन्होने कहा कि मैं ईश्वर से यही कामना करता हूँ कि होली का त्यौहार सभी देश व प्रदेशवासियों के जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आए।

उप-मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार प्यार, भाईचारे और खुशी का प्रतीक है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि होली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।
उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहर समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देता है और हम सभी को जिम्मेदारी से इस त्योहार को मनाना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू का "सरप्राइज अटैक", बैजनाथ के अनुराग शर्मा को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, आज नामांकन

Thu Mar 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सरप्राइज सामने आया है। सत्तारूढ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कांगड़ा से पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।अनुराग शर्मा आज शिमला स्थित विधानसभा परिसर में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। […]

You May Like

Breaking News