एप्पल न्यूज़, नाहन
सिरमौर की वादियों में आज कृतज्ञता और विश्वास का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। जब ग्राम पंचायत ‘कुफर केंथु’ के गठन की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हुई, तो ग्रामीणों का उत्साह और प्यार सातवें आसमान पर था।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार का स्वागत फूलों से नहीं, बल्कि उन्हें सिक्कों से तोलकर किया गया। यह दृश्य केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों के पूरा होने का जश्न था।

ग्रामीणों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए बताया कि उनके लिए यह केवल सिक्के नहीं, बल्कि विनय कुमार के प्रति उनका अटूट भरोसा और सम्मान है।
इस वीडियो में देखिए कैसे एक जननायक का जनता ने अनोखे अंदाज में आभार व्यक्त किया। नई पंचायत बनने से अब क्षेत्र में विकास की नई धारा बहेगी और प्रशासनिक कार्य सुगम होंगे।






