नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रामपुर में निकाली गई जागरूकता रैली

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से आज रामपुर में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस वर्ष अभियान का विषय “नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान” रखा गया है, जिसके माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।


तहसील कल्याण अधिकारी रामपुर मोहन केदारटा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जागरूकता रैली में पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका) रामपुर के लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली को पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली विद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर पुराना बस स्टैंड सहित रामपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर नशे के खिलाफ प्रभावशाली संदेश दिए।
तहसील कल्याण अधिकारी ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक चुनौती बन चुका है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव युवा वर्ग पर पड़ रहा है। ऐसे में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक वर्ग इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए।


रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध समाज को सजग रहने तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों को देने का भी आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग तथा संबंधित संस्थानों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। आयोजन के माध्यम से युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन मूल्यों को अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। .000.

Share from A4appleNews:

Next Post

किशाऊ वांध परियोजना की पूरी लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन करने के समझौते पर खुश- तृप्ता ठाकुर

Sat Jun 20 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने किशाऊ वांध परियोजना की पूरी लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन करने के समझौते पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व, और राजनेतिक परिपक्व सूझबूझ से हुए इस ऐतिहासिक समझौते […]

You May Like

Breaking News