सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

जनहित सूचना: सतलुज नदी के किनारों से दूर रहें, नाथपा बांध से आज छोड़ा जाएगा पानी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि सतलुज नदी में जल प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए आज 27 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे नाथपा बांध से सिल्ट फ्लशिंग के लिए गेट खोलकर 61 क्यूमेक्स तथा रेडियल गेट्स के माध्यम से 145 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा।


इस प्रकार नाथपा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में कुल संभावित जल प्रवाह 206 क्यूमेक्स रहेगा। यदि सतलुज नदी में जल आवक (Inflow) और बढ़ती है, तो रेडियल गेट्स से अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है।
प्रशासन ने सभी स्थानीय लोगों, नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए सतलुज नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, नदी के समीप जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, सारनी पुल के पास कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, CM ने जताया शोक

Sat Jun 27 , 2026
एप्पल न्यूज़, भरमौर चंबा चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। लुणा–सामरा–उरेई संपर्क मार्ग पर सारनी पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत […]

You May Like

Breaking News