नारकण्डा में सेशन न्यायाधीश रामपुर ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हिमाचल के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज नारकण्डा में वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ सेशन न्यायाधीश रामपुर मदन कुमार तथा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय ठाकुर ने पौधरोपण कर किया।
इस अवसर पर स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण अभियान में भाग लिया। अभियान के दौरान देवदार, खनोर सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 80 पौधे लगाए गए।


सेशन न्यायाधीश रामपुर मदन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आग्रह किया।


सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश अजय ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ उसकी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनकी समुचित देखभाल कर ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रण भी दोहराया।
इस अवसर पर वन मण्डल अधिकारी (डीएफओ) अरुण कुमार, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, महिला मंडलों और युवक मंडलों के सदस्य तथा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डोडरा क्वार में अवैध भांग की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2,860 पौधे नष्ट, NDPS एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज

Mon Jul 27 , 2026
एप्पल न्यूज़, डोडरा क्वार /शिमला शिमला जिला के डोडरा क्वार क्षेत्र में अवैध भांग (कैनाबिस) की खेती के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस चौकी डोडरा क्वार की टीम ने 26 जुलाई 2026 को गश्त एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी […]

You May Like

Breaking News