रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को पदम स्कूल मैदान में होगा मुख्य आयोजन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर, 4 अगस्त: रामपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर मंगलवार को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के मैदान में समारोह पूरे उत्साह, गरिमा और अनुशासन के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


बैठक में समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, बैठक एवं ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, परेड, ध्वजारोहण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर समारोह को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
बैठक में सहायक आयुक्त (राजस्व) एवं तहसीलदार योगेश कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गगन शर्मा, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी वीणा कौशल, विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डॉ. परमार की 120वीं जयंती पर मुख्यमंत्री बोले— उनकी नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Tue Aug 4 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार डॉ. परमार की दूरदर्शी सोच और नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। […]

You May Like

Breaking News