शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के अलग-अलग मामलों में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में सब-इंस्पेक्टर (SI) चिंतामणी, कांस्टेबल राजेश और कांस्टेबल अनूप शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई की पुष्टि शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने की है।
जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर चिंतामणी पर पुलिस आचरण नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित पोस्ट साझा करने का आरोप है।
वहीं, कांस्टेबल राजेश और एचएचसी (हेड हवलदार) अनूप पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने और शराब का सेवन करने के आरोप लगे हैं। निलंबन के बाद दोनों को पुलिस लाइन शिमला में तैनात किया गया है।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबन के साथ-साथ तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


IMG_20251207_105330
IMG_20260414_194415




