एप्पल न्यूज़, कुमारसेन/शिमला
कुमारसैन पुलिस ने बैकवर्ड लिंक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक हिरासत में
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करीब 5 किलोग्राम अफीम डोडा/पोस्त (Poppy Straw) बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग संख्या 57/2026, धारा 15 एवं 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। सैंज क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक टैक्सी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टैक्सी की डिक्की से करीब 5 किलोग्राम अफीम डोडा/पोस्त बरामद हुआ था।
इस मामले में पुलिस ने मौके से पिंकू राम (42) निवासी तहसील कुमारसैन, जिला शिमला को गिरफ्तार किया था।
मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैकवर्ड लिंक (Backward Linkage) के आधार पर मादक पदार्थ के मुख्य सप्लायर की पहचान की। पुलिस जांच में बिट्टू ठाकुर (31) निवासी तहसील आनी, जिला कुल्लू की भूमिका मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने बिट्टू ठाकुर को धारा 29 ND&PS Act के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।






