हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर बढ़ा 60 पैसे “सेस”, आधी रात से नए दाम लागू

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल अब और महंगा हो गया है। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लागू करने का फैसला लिया है। नई दर आज रात 12 बजे से प्रभावी हो गए हैं.
सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल की कीमत में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। इसी तरह हाई स्पीड डीजल पर भी 60 पैसे प्रति लीटर का अतिरिक्त सेस लागू किया गया है। इसके बाद प्रदेश में पेट्रोल की कीमत करीब 102.50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है.


सरकार का कहना है कि सेस से प्राप्त राशि को अनाथ एवं विधवा कल्याण कोष में जमा किया जाएगा और इसका इस्तेमाल अनाथ बच्चों तथा विधवाओं के कल्याण के लिए किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत सरकार को पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर अधिकतम पांच रुपये प्रति लीटर तक सेस लगाने का प्रावधान किया गया है।
ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर प्रदेश के वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत और दैनिक आवागमन का खर्च बढ़ने की भी संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के ठेका मजदूरों की मांगों पर बनी सहमति, भत्तों में बढ़ोतरी

Wed Aug 12 , 2026
रामपुर बुशहर: रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के ठेका मजदूरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर एसजेवीएन प्रबंधन और रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, 412 मेगावाट (संबंधित सीटू) के बीच 11 अगस्त को महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक समझौता वार्ता हुई। वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनने के […]

You May Like

Breaking News