सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

रामपुर में वन विभाग की “स्पोर्ट्स मीट” में हमीरपुर सर्कल चैंपियन, वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद ने विजेताओं को किया सम्मानित

महिला एवं पुरुष अधिकारियों-कर्मचारियों ने तीन दिनों तक दिखाया खेल कौशल

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में हमीरपुर फोरेस्ट सर्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रामपुर फोरेस्ट सर्कल की टीम प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। तीन दिनों तक रामपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में वन विभाग के महिला एवं पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान करीब 124 इवेंट्स के तहत 32 खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल के महिला वर्ग में मंडी तथा पुरुष वर्ग में शिमला की टीम विजेता रही। बास्केटबॉल के पुरुष वर्ग में बिलासपुर और महिला वर्ग में हमीरपुर की टीम ने बाजी मारी। फुटबॉल पुरुष वर्ग में धर्मशाला तथा कबड्डी पुरुष वर्ग में हमीरपुर की टीम ने जीत हासिल की।


प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डॉ. संजय सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. संजय सूद ने कहा कि खेल कर्मचारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “Swift in Sports, Devoted in Duty” की भावना को पूरी तरह चरितार्थ किया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से रामपुर में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला।
सीएफ रामपुर ने सभी प्रतिभागियों को दी बधाई
प्रतियोगिता के चेयरमैन एवं मुख्य वन अरण्यपाल (सीएफ) रामपुर सीबी ताशीलदार तथा वन मंडलाधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार दोनों प्रतियोगिता का हिस्सा हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेल भावना के साथ मैदान में उतरना।
उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक रामपुर में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ, जिसके लिए रामपुर सर्कल की पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने “Swift in Sports, Devoted in Duty” की थीम को आत्मसात करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

😞

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला, 108-102 एंबुलेंस कर्मियों को 15 हजार ‘टेक होम सैलरी’ देने के आदेश

Sun Sep 13 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन को लेकर चल रहे ‘टेक होम सैलरी’ बनाम ‘CTC’ विवाद पर महत्वपूर्ण स्थिति स्पष्ट की है। कोर्ट ने कहा है कि कर्मचारियों को ₹15,000 मासिक टेक होम सैलरी मिलनी चाहिए। इसमें वैधानिक कटौतियां […]

You May Like

Breaking News