सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई-1 पर रामपुर परियोजना का गहन स्वच्छता अभियान

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 19 सितंबर को ग्राम पंचायत दत्तनगर के अंतर्गत दत्तनगर बाजार एवं बस स्टैंड के समीप एनएच-5 पर चिन्हित स्वच्छता लक्षित इकाई-1 (Cleanliness Target Unit-1) में गहन स्वच्छता एवं ब्लैक स्पॉट सफाई अभियान चलाया गया।


परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान कचरा संवेदनशील एवं कठिन स्थानों की विशेष सफाई की गई। अभियान में महिला मंडल दत्तनगर के सदस्यों तथा सम्भव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, दत्तनगर ने सहयोग किया।
महिला मंडल के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए चिन्हित ब्लैक स्पॉट की सफाई की। एकत्रित कचरे को सम्भव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए निर्धारित कचरा प्रबंधन स्थल तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम के बाद प्लास्टिक एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक (SUP) के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने तथा पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला मंडल दत्तनगर के सदस्यों को जूट के थैले भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने स्थानीय समुदाय से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों एवं सड़क किनारे कचरा न फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता लक्षित इकाइयों को स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाए रखने के लिए समुदाय की निरंतर सहभागिता आवश्यक है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मनाली में उच्चतर शिक्षा में सुधार पर मंथन

Sun Sep 20 , 2026
एप्पल न्यूज़, मनाली/कुल्लू उच्चतर शिक्षा में सुधार विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने की।       उन्होंने उच्चतर शिक्षा विभाग को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच संस्थानों को एक-दूसरे […]

You May Like

Breaking News