एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने नवनिर्वाचित CSCA कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। छात्र प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विषयों को जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ उचित मंच पर उठाने का संकल्प लिया।
नई CSCA कार्यकारिणी
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मोनिका ठाकुर (M.Sc. Botany, तृतीय सेमेस्टर) को अध्यक्ष, रीना कुमारी (M.A. History, प्रथम सेमेस्टर) को उपाध्यक्ष, अदिति (BCA, प्रथम सेमेस्टर) को महासचिव तथा नीलम कुंवर (B.Com., प्रथम सेमेस्टर) को संयुक्त सचिव चुना गया है।

शपथ ग्रहण के बाद नई कार्यकारिणी ने विद्यार्थियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को उचित मंच तक पहुंचाने के साथ-साथ महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Class Representatives ने भी ली शपथ
समारोह के दौरान विभिन्न संकायों एवं कक्षाओं के लिए नामित Class Representatives (CRs) को भी उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। PG Semester-III में सोनाली नेगी (Zoology), याशिका चांदला (Chemistry), तन्नू कुमारी (Botany), आदित्य कुमार (English), प्रियंका (Hindi), दीक्षा डोगरा (History), मिशु (Political Science), सोनिका देवी (Sociology), साहिबा (Geography), दीपक आजाद (M.Com.) तथा सक्षम मुखिया (Mathematics) को CR बनाया गया है।
इसी प्रकार PG Semester-I में त्रिशा शर्मा (English), कोमल अत्री (Economics), शालिनी (Hindi), कनक लता (Geography), सानिया भारती (History), मुस्कान (Sociology), नेहा (Political Science), सुप्रिया चौहान (Zoology), रेखा (Botany), तम्मना ठाकुर (Chemistry), कुशल (Mathematics), स्नेह लता (M.Com.) तथा निवेदिता (PGDCA) को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया है। Humanities, B.Com., B.Sc., BCA एवं B.Voc. की विभिन्न कक्षाओं और सेमेस्टरों के लिए भी CRs नामित किए गए हैं।
विभिन्न गतिविधियों के लिए छात्र प्रतिनिधि
महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के लिए भी छात्र प्रतिनिधि नामित किए गए हैं। Rover & Ranger (R&R) के लिए रोनित एवं मन्नत गौतम, NSS के लिए दिव्यांश ठाकुर एवं कुशारिका ठाकुर, Cultural गतिविधियों के लिए प्रिया एवं शिल्पा, Sports के लिए हिमेश एवं वंशिता, NCC के लिए कैडेट उमेश एवं कैडेट अदिति राव तथा Clubs/Societies के लिए साहिल ठाकुर एवं आदित्य लामा को जिम्मेदारी दी गई है।
इस व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, NSS, NCC, Rover & Ranger तथा विभिन्न क्लबों एवं सोसायटियों में सक्रिय भागीदारी के अवसर मिलेंगे।
CSCA Formation and Advisory Committee गठित
CSCA के गठन, संचालन एवं आयोजन से संबंधित कार्यों के लिए CSCA Formation and Advisory Committee का भी गठन किया गया है। समिति के संयोजक डॉ. विद्या बंधु नेगी हैं। समिति में डॉ. राजन नेगी, श्री राजेश कुमार नेगी, डॉ. अनुराधा नेगी कनैन, डॉ. जीवन सिंह, प्रमिला कुमारी, राजेश कुमार, डॉ. आशा गर्ग, डॉ. शिवाली ठाकुर, डॉ. गोपी चंद, डॉ. प्रताप ठाकुर, डॉ. अनीता कुमारी, कुशल शर्मा, आर.के. ठाकुर (अधीक्षक ग्रेड-I), रोशन लाल जोशी (अधीक्षक ग्रेड-II) तथा सहाब सिंह शामिल हैं।
समिति को CSCA से संबंधित सलाह, समन्वय, आयोजन, निगरानी, आमंत्रण एवं स्वागत सहित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
डॉ. विद्या बंधु नेगी को आयोजन की जिम्मेदारी
समारोह के सुचारू संचालन के लिए डॉ. विद्या बंधु नेगी, सहायक प्राध्यापक, शारीरिक शिक्षा को आयोजन की समग्र जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विभिन्न समितियों के सदस्यों ने आयोजन, स्वागत, आमंत्रण एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
समारोह का मंच संचालन डॉ. प्रताप ठाकुर ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को क्रमबद्ध रूप से संचालित करते हुए समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाया।
समारोह में महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। नई CSCA कार्यकारिणी एवं विभिन्न कक्षाओं के छात्र प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र प्रतिनिधित्व की औपचारिक शुरुआत हुई।




