किन्नौर के नमज्ञा गांव में सीवरेज और गलियों के निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों में रोष

सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के बाद उबड़-खाबड़ छोड़ीं गलियां, सर्दियों में घरों में पानी घुसने का खतरा; बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग मौन

एप्पल न्यूज, नमज्ञा (किन्नौर)

जिला किन्नौर के नामगिया गांव में सीवरेज और गलियों को पक्का करने के कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने और चैंबर बनाने का कार्य तो किया गया, लेकिन इसके बाद गांव की गलियों को खोदकर उबड़-खाबड़ हालत में छोड़ दिया गया है। वहीं, गलियों को पक्का करने का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। गांव की गलियों की खुदाई के बाद उन्हें व्यवस्थित तरीके से दुरुस्त नहीं किया गया, जिससे लोगों को रोजाना आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सर्दियों से पहले ग्रामीणों को सता रहा घरों में पानी घुसने का डर

सर्दियों का मौसम नजदीक आने के साथ ही नामगिया गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गलियों को पक्का नहीं किया गया और पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं हुआ, तो बारिश और बर्फबारी के दौरान पानी लोगों के घरों में घुस सकता है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव की गलियों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आने वाले मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कार्य को पूरा करवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

एक्सईएन, एसडीओ और जेई को कई बार शिकायत, फिर भी कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को कई बार शिकायत की जा चुकी है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News