राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य देव राज शर्मा को दिलाई शपथ

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में देव राज शर्मा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया।


मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस.राणा, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त आर.डी.धीमान, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, लोक सेवा आयोग के अन्य सदस्य, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, देव राज शर्मा के परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सीएम ने गगरेट में की DSP कार्यालय, दौलतपुर को नागरिक अस्पताल बनाने की घोषणा

Sun Jan 28 , 2024
मुख्यमंत्री ने गगरेट के बड़ा भंजाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कीजिला ऊना में राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 3713 और तकसीम के 1107 मामले निपटाए गए एप्पल न्यूज, गगरेट ऊना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत बड़ा […]

You May Like

Breaking News