रघुवीर बाली से एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने की भेंट

एप्पल न्यूज, नगरोटा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में आज नगरोटा बगवां बाल मेला में एनपीएसईए की कार्यकारिणी ने रघुवीर सिंह वाली से गांधी ग्राउंड बाल मेला में मुलाकात की।

इस अवसर पर एसोसिएशन की तरफ से माता चामुंडा का चित्र भी  कैबिनेट मंत्री  रघुवीर वाली को एसोसिएशन की तरफ से भेंट किया गया।

एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने पूर्व कैविनेट मंत्री जीएस बाली  को उनके जन्मदिन के अबसर पर याद करते हुए बताया कि उनका एक प्रतिनिधि मंडल 2017 में ग्रैजुटी हेतु उस समय परिवहन मंत्री जी एस बाली से मिला था जिसकी मंजूरी बाली साहिब के प्रयासों से अगले ही दिन कैविनेट में हो गई थी।

उन्होंने कहा कि जहां बड़े बाली साहिब के कार्यकाल में ग्रैजुटी का लाभ एनपीएस कर्मचारियों को मिला बेन्ही छोटे बाली के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जिसके लिए समस्त कर्मचारी प्रदेश सरकार के तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आभारी रहेंगे।

  इस अवसर पर राज्य संयोजक सौरव वैद्य जिला कांगड़ा कोषाध्यक्ष विरेश भारती , नगरोटा बगवां खंड प्रधान संदेश चौधरी भवारना खंड प्रधान कुलदीप चंद एनजीओ खंड प्रधान कांगड़ा मनीष पंजलु तथा टांडा मेडिकल कॉलेज के खंड प्रधान राजीव समकरिया  भी उपस्थित रहे

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- हाईकोर्ट की "फटकार" के बाद हिमाचल पुलिस ने तुरंत 10 "SI" किए "प्रमोट", शाम को प्रमोशन रात को कर दिए थे ऑर्डर कैंसिल

Fri Jul 28 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला कोर्ट की फटकार के बाद हिमाचल पुलिस ने तुरंत 10 SI प्रमोट कर दिए। आदेश भी हाथोंहाथ देने पड़े और पोस्टिंग और जॉइनिंग भी वहीं जहाँ वर्तमान में सेवाएं दे रहे थे। वाक़या हिमाचल पुलिस का है। बीते वर्ष अक्टूबर 2022 को प्रमोशन के लिए DPC हुई […]

You May Like

Breaking News