file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ, राजीव कपूर रहे मुख्य अतिथि

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के तत्वावधान में मंगलवार को रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन (रामपुर एचपीएस) में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ उत्साह एवं खेल भावना के साथ हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं से पहुंची टीमों के खिलाड़ी एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान रामपुर एचपीएस के सभी विभागाध्यक्षों के साथ एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं से आई प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि राजीव कपूर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि कर्मचारियों में टीम भावना, आपसी सहयोग और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह ने भी सभी खिलाड़ियों एवं टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूर्ण उत्साह, टीम भावना एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया और स्पोर्ट्स मीट की सफलता की कामना की।
उद्घाटन समारोह के बाद एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ से हुई, जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कॉर्पोरेट मुख्यालय और लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टीमों के बीच खेला गया।
स्पोर्ट्स मीट के तहत पुरुष एवं महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के अलावा 4×100 मीटर रिले, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक जैसी एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, बैडमिंटन में एकल, युगल, टीम स्पर्धा एवं मिश्रित युगल के मुकाबले होंगे।
इस इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का मुख्य उद्देश्य एसजेवीएन कर्मचारियों के बीच खेल भावना, आपसी सहयोग एवं सौहार्द को बढ़ावा देना तथा विभिन्न परियोजनाओं के कर्मचारियों को एक साझा मंच प्रदान कर एसजेवीएन परिवार की एकजुटता को और मजबूत करना है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News