file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पार्षद विशेषर लाल ने एक वर्ष और PTA शिक्षकों ने एक दिन का वेतन CM राहत कोष में दिया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

नगर परिषद रामपुर बुशहर के पार्षद विशेषर लाल ने वर्तमान समय में फैली कोरोना महामारी के चलते अपना 1 वर्ष का वेतन देश हित में मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की घोषणा की है। जन कल्याण में उन्होंने अकेले ही सहयोग का बीड़ा उठाया है जबकि अन्य लोग अभी भी सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठे है।

\"\"

हिमाचल प्रदेश अनुबंध शिक्षक संघ (पीटीए) के राज्य अध्यक्ष बोविल ठाकुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में संघ के समस्त शिक्षकों की ओर से एक दिन का वेतन अंशदान हेतु देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विश्व में फैली महामारी कोरोना के विरूद्ध संकट के समय संघ तन मन और धन के साथ प्रदेश सरकार व माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है।

उन्होंने समस्त लोगों से 21 दिन के लाॅकडाउन का सही तरीके व संयम से पालन करने एवं पुलिस व प्रशासन का हरसंभव सहयोग करने का आह्वान किया, क्योंकि यह महामारी सामाजिक दूरी से शीघ्र ही समाप्त हो सकती है।

इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र आग्रह किया कि प्रदेश सरकार संघ के शिक्षकों का एक दिन का वेतन, स्वयं पहले ही मासिक वेतन से काट लें।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस सेवादल की मुख्यमंत्री से अपील- आपदा में मार्च-अप्रैल के बिजली- पानी के बिल माफ करे सरकार

Sat Mar 28 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी से आम लोगो के जन जीवन पर गहरा प्रभाव पड रहा है। उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुज़ारिश की है की हिमाचल के सभी लोगों के मार्च ओर अप्रैल के बिजली […]

You May Like

Breaking News