बिलासपुर में हंसराज की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने मांगी न्यायिक जांच, DC कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेंद्र जम्वाल बिलासपुर

बिलासपुर जिले के लिंगड़ी गांव के रहने वाले हंसराज की संदिग्ध मौत की न्यायिक जाँच की मांग को लेकर बिलासपुर सदर सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर हंसराज के परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीणों के साथ डीसी कार्यालय बिलासपुर परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठक गए है।

\"\"

गौरतलब है की हंसराज टैक्सी ड्राइवर थे और कोरोना वायरस के चलते प्रदेश में लगे कर्फ्यू के बीच मध्य प्रदेश से सवारी को छोड़कर बिलासपुर वापिस लौटे थे जिन्हे स्वारघाट में बनाये गए कोरेंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था जहाँ गिरकर चोट लगने पर उन्हें पहले बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया जहाँ से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था जहाँ रस्ते में ही हंसराज ने दम तोड़ दिया था. जिसके बाद से हंसराज के परिजन लगातार उसकी मौत की निष्पक्ष जाँच की मांग करते आ रहे है।

अब हंसराज की मौत को 48 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई ना होते देख बिलासपुर सदर से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर ने हंसराज के परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर डीसी कार्यालय परिसर में धरना दिया है. एक ओर जहाँ हांसराज के परिजन मामले की न्यायिक जाँच की मांग करते हुए हंसराज की मौत किन हालातों में और कैसे हुई इसकी भी निष्पक्ष जाँच की मांग कर रहे है. वहीँ पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर ने कोरेंटाइन सेंटर में हंसराज के गिरकर चोट लगने से लेकर आईजीएमसी शिमला भेजने में हुई देरी और सही इलाज ना मिलने को लेकर उचित जाँच और हंसराज के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है. वहीँ पुरे मामले को लेकर एसडीएम बिलासपुर रामेश्वर का कहना है की जब तक पोस्टमार्टम से संबंधित बिसरा रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ कह पाना संभव नहीं है साथ ही उन्होंने प्रशासन द्वारा हंसराज की मौत के संबंध में उचित कार्रवाई की बात भी कही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कांग्रेस में फिर बगावत, कुलदीप राठौर के खिलाफ सोनिया गाँधी को लिखी चिट्ठी- पढ़ें, मांगा एक्शन

Sat Jun 27 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ एक बार बगावत हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की कार्यप्रणाली और उन पर 12 करोड़ के बिल जैसे मामलों को लेकर कांग्रेस के 8 वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर एक्शन लेने […]

You May Like