लोक मित्र केंद्रों की मनमानी पर लगाई लगाम, 2 से 17 रुपये तक फीस तय

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला के तहसील तथा उप तहसील में बनने वाले सभी 17 प्रमाण पत्र को घर बैठे अथवा अपने नज़दीकी लोक मित्र केंद्र में ई.डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से बना सकते हैं।

\"\"


उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से अल्पसंख्यक, कृषक, चरित्र, बोनाफाइड एवं अन्य सभी राजस्व प्रमाण पत्र बनाए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लोक मित्र केंद्र के माध्यम से प्रमाण पत्र बनाने के लिए विभाग द्वारा फीस निर्धारित की गई है, जिसमें 17 रुपए सरकारी प्रभार, 10 रुपए आवेदन फीस, 10 रुपए प्रिंटिंग शुल्क, 2 रुपए प्रति पेज स्कैनिंग चार्ज निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यदि कोई लोकमित्र केंद्र नागरिकों से इससे ज्यादा फीस वसूलता है, तो उसे नागरिक शिकायत मिलने पर तुरंत प्रभाव से बंद किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लोक मित्र केंद्र से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए संबंधित उपमंडलाधिकारी और तहसीलदार को रसीद के साथ शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने नागरिकों से ऑनलाइन सेवा ई डिस्ट्रिक्ट प्रणाली का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान कियाए जिससे कि वह कोरोना वायरस महामारी के काल में तहसील तथा उप तहसील कार्यालय पर होने वाली भीड़ से दूर रह सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

मृतक कर्मचारीयों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर वर्षों बाद भी सरकार सरकार नहीं दे रही रोजगार, फाइलें बढ़ रही कार्यालय की शोभा- विनोद

Sun Sep 13 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में हजारों मृतक कर्मचारीयों के आश्रित पिछले कई वर्षों से अनुकम्पा के आधार पर सरकार से नियुक्ति की आश लगाए हुए हैं लेकिन सरकार का कर्मचारीयों  के आश्रितों के प्रति रवैया उदासीन है जिसके कारण प्रदेश में  लगभग चार हजार से अधिक के ऐसे मामले सरकारी […]

You May Like

Breaking News