सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला मुंडाघाट हनुमान मंदिर चोरी मामले सुलझाया, पुलिस ने 2 सुनारों सहित 6 किए गिरफ्तार

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ढली थाना के तहत मुंडाघाट के हनुमान मंदिर चोरी मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस मामले में सोलन जिला सुबाथू से दो सुनारों को गिरफ्तार किया है। इन सुनारों ने चोरों से चोरी किया हुआ सोना व मूर्तियां खरीदी थी। इन्हें पुलिस ने दुकान से गिरफ्तार किया है।

अदालत ने इन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चोरी की घटना में पुलिस ने छः गिरफ्तारियाँ की है। इससे पहले पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया था। 
पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने बताया कि मुंडाघाट स्थित हनुमान मंदिर में चोरी को अंजाम देने वाले शातिरों ने ही सुन्नी क्षेत्र में हुई चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर इनसे चोरी हुए बर्तनों समेत अन्य चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर को जुन्गा क्षेत्र में हनुमान मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी करने से पहले एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने इन्हें छह दिन में मूर्तियों समेत गिरफ्तार किया था। मामले के सभी आरोपित अभी रिमांड पर चल रहे हैं। सुनारों सहित सभी छ आरोपी नेपाली मूल के हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

घटिया मानसिकता के कारण कांग्रेस के नेताओं की सोच सकीर्ण - राजेंद्र गर्ग

Tue Sep 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने संसद में अनुराग ठाकुर पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा की गई अभद्र भाषा की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन ने न केवल अनुराग ठाकुर का बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का अपमान किया है। इस पर कांग्रेस को […]

You May Like

Breaking News