file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

जनता हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाने का बना चुकी है मन: राजीव शुक्ला

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला पहुंचे शिमला, कृषि सुधार विधेयक को बताया किसान विरोधी, प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से त्रस्त

एप्पल न्यूज़, शिमला

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला दो दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच गए हैं। शिमला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। शिमला पहुंचने पर राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया है। 
शिमला पहुंचने पर राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का मुकुट है यहां का प्रभारी बनना सौभाग्य की बात है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय विकास हुआ है लेकिन अब बीजेपी के समय में विकास ठप्प हो गया है। आज 14 लाख लोग बेरोजगार है। जनता त्रस्त है। इसलिए प्रदेश में लोग अब कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
राजीव शुक्ला ने कृषि सुधार विधेयकों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की फसलों को कौड़ियों के भाव खरीदा जाएगा। जिससे किसानों को कोई फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने सरकार से इन विधेयकों में सुधार की मांग की।
शुक्ला ने कहा कि देश मे कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने में सरकार असमर्थ है। उन्होंने कहा कि शिमला में भी कोविड अस्पताल में महिला की आत्महत्या के बाद सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों के इलाज की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे लोग परेशान हो गए है। हिमाचल के लोग भी सरकार के प्रबंधों से त्रस्त हो गई है। और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही इन समस्याओं से निजात दिलाएगी।

इससे पूर्व चंडीगढ़ से शिमला के बीच जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव शुक्ला का स्वागत किया। बता दें कि हिमाचल प्रभारी बनने के बाद राजीव शुक्ला दो दिवसीय दौरे पर पहली बार हिमाचल आए है।

Share from A4appleNews:

Next Post

किसानों के लिए वरदान साबित होगा कृषक विधेयक, कार्यशील बने रहेंगे एपीएमसी और मार्केटिंग बोर्ड: CM

Thu Sep 24 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला संसद से पारित कृषक उत्पाद, व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्द्ध्रन एवं सरलीकरण) विधेयक-2020 कृषकों के हित वाला विधेयक है, जिससे उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए न केवल बेहतर विपणन सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि केंद्र सरकार के किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने में भी […]

You May Like

Breaking News