रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, बायल रामपुर बुशहर
विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

पखवाड़े की शुरुआत 16 मई को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर रामपुर एचपीइस बायल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, ई० विकास मारवाह के मार्ग दर्शन में उप महाप्रबंधक (विद्युत ) डॉ ० राजीव सिंधु ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई, जिसमें स्वच्छता को जीवन शैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके ,लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

साथ ही हेल्प ऐज इण्डिया द्वारा चलाई जा रही मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी ग्राम पंचायत खरगा के गाँव खरगा, सौरा आगे तथा दरमोट एवं ग्राम पंचायत बक्खन के गांव चीला आगे तथा बक्खन के लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई।

पखवाड़े के दौरान स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए परियाजना प्रभावित पंचायतों के स्कूलों में रैली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता व स्थानीय क्षेत्र में महिला मंडलों और स्कूलों के माध्यम से स्वच्छता अभियान आयोजन किये जायेंगे।

और भारत को कचरा मुक्त बनाने हेतु लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सार्वजनिक स्थानों में पोस्टर स्थापित किये जायेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने MTB हिमालया साइकिल रेस को दिखाई  झंडी, बोले - हिमाचल सरकार सहासिक पर्यटन को दे रही व्यापक प्रोत्साहन

Fri May 16 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज से हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एण्ड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा हिमाचल टूरिज्म, हीट्रेक्स टायर्ज और हिमाचल प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित एमटीबी हिमालया साइकिल रेस के 12वें संस्करण को झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रेस ‘प्रोलॉग-हेरीटेज राइड (रिज-आईआईएएस-रिज), कुफरी-चायल (एक्ससीएम), […]

You May Like

Breaking News