IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सासे में कैलिब्रेशन लैब भवन का किया शिलान्यास

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मनाली

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘प्रोजेक्ट अनशनकन’ के अन्तर्गत हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) में कैलिब्रेशन लैब भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी केंद्रीय मंत्री के साथ उपस्थित थे।

\"\"

कैलिब्रेशन लैब का निर्माण 736.18 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जो बर्फीले क्षेत्रों में फील्ड लोकेशन में तैनात किए जाने के लिए सेंसरों की विविधता के कुशल और समयबद्ध कैलिब्रेशन में अहम भूमिका निभाएगा।

इससे पूर्व, सासे अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष अपनी गतिविधियों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी।

सासे बर्फीले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन पूर्वानुमान, कृत्रिम ट्रिगरिंग और संरचनात्मक नियंत्रण में कार्य कर रहा है। सासे ने अंटार्कटिका स्नो कवर आइस शीट सतह ऊर्जा संतुलन और पिघलन अनुमान के क्षेत्रों में अनुसंधान गतिविधियों पर भारतीय अंटार्कटिका कार्यक्रम में भी भाग लिया।

डीआरडीओ के महानिदेशक प्रवीण कुमार मेहता ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय वित्त और काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

निदेशक सासे डाॅ. लोकेश कुमार सिन्हा ने सासे की विभिन्न गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। सांसद रामस्वरूप शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

दी बिलासपुर जेपी उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा समिति खारसी का गठन, महेंद्र बने प्रधान

Fri Oct 2 , 2020
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर दि बिलासपुर जे पी विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा समिति खारसी की प्रबंधन समिति का गठन सभा कार्यालय खारसी में निरीक्षक चुनाव अधिकारी राम प्रकाश शर्मा की देखरेख में हुआ। चुने गए सभी 15 सदस्यों ने सर्व सहमति से महेंद्र सिंह ठाकुर को प्रधान, हंसराज शर्मा […]

You May Like

Breaking News