file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

नवरात्र पर अब जल्द सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी इंटर स्टेट बस सर्विस-बिक्रम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार नवरात्रों के लिए अपने सभी प्रदेशवासियों और प्रदेश के बाहरी लोगों के लिए जल्द ही अंतर राज्य बस सेवा की शुरुआत करने पर विचार कर रही है इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का परिवहन मंत्रालय और विभाग जरूरी दिशा निर्देश और मापदंड तय कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा है कि फेस्टिवल सीजन से पहले यह गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी और नवरात्रि के लिए हिमाचल प्रदेश अपने पड़ोसी और बाहरी राज्यों के लिए परिवहन सेवा शुरू कर सकता है। परिवहन मंत्री ने बताया कि इस बाबत कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी लेकिन विभाग इस पर अब जरूरी गाइडलाइंस और एस ओ पी के हिसाब से काम कर रहा है।

परिवहन मंत्री ने उम्मीद जताई कि इस बार नवरात्रि के लिए हिमाचल प्रदेश आने वाले तमाम श्रद्धालु के लिए प्रदेश में अंतर राज्य बस सेवाएं शुरू कर दी जाएगी और देशभर से श्रद्धालु अब हिमाचल प्रदेश आ सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने यह भी कहा कि फिलहाल नियमों के मुताबिक प्रदेश में नॉन एसी बसें चलाने पर सहमति दी जाएगी और प्रदेश में नवरात्रों के लिए अंतर राज्य बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

विक्रम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि अंतर राज्य बस सेवा शुरू होने से प्रदेश के हजारों लाखों लोगों को लाभ होगा और साथ ही हिमाचल प्रदेश भ्रमण करने आने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं को भी लगभग 6 महीने से ज्यादा वक्त से आ रही परेशानियों का भी अंत हो जाएगा।

विक्रम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और नवरात्रि के लिए यह सेवा शुरू हो जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कैबिनेट मंत्री रामलाल मारकंडा कोरोना पॉजिटिव

Tue Oct 13 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला सीएम जयराम ठाकुर के बाद अब उनकी कैबिनेट के एक अन्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि किसी कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के […]

You May Like

Breaking News