file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

प्रदेश सरकार प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने एवं भारतीय नस्ल की गाय के संरक्षण के लिए कृतसंकल्प- वीरेन्द्र कंवर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सोलन
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु पालन एवं मत्स्य पालन मन्त्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने एवं भारतीय तथा पहाड़ी नस्ल की गाय के संरक्षण तथा संवर्द्धन के लिए कृतसंकल्प है। वीरेन्द्र कंवर आज सब्जी मण्डी सोलन के समीप स्थित आश्रय गौ सदन में गौशाला के लिए नए भवन का शिलान्यास करने के उपरान्त उपस्थित जन समूह को सम्बोधित कर रहे थे।

\"\"

उन्होंने गौशाला भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। 
वीरेन्द्र कंवर ने सभी को गोपाष्टमि की बधाई देते हुए आशा जताई कि यह दिवस जनमानस को गाय की सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
पशु पालन मन्त्री ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का आधार है और भारतीय नस्ल की गाय का संरक्षण तथा संवर्द्धन प्राकृतिक खेती, पर्यावरण एवं मानवीय जीवन के लिए अमृत है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं भारतीय गाय का सम्बन्ध हम सभी जानते हैं और उत्तम स्वास्थ्य तथा भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए प्राकृतिक कृषि एवं भारतीय गाय को बढ़ावा देने का सभी को प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ का पंचगव्य अमृत तुल्य है और भारतीय चिकित्सा पद्धति में अनेक जटिल रोगों के निवारण के लिए गौ मूत्र का प्रयोग किया जा रहा है। 
वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को देश का प्रथम प्राकृतिक कृषि राज्य बनाने के लिए कार्यरत है और इस दिशा में भारतीय एवं पहाड़ी नस्ल की गाय का उपयोग आवश्यक है। प्रदेश के ऊना जिला में 47 करोड़ रुपए की लागत से एक उत्कृष्ट केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। इस केन्द्र में भारतीय नस्ल की रेड सिन्धी, साहीवाल एवं थार पारकर नस्ल की गायों को बढ़ावा देने के लिए अनुसन्धान एवं अन्य कार्य किए जाएंगे। साहीवाल व गिर नस्ल की गाय के लिए वीर्य प्रयोगशाला की स्थापना कांगड़ा जिला के पालमपुर में की जाएगी। इससे प्रदेश के गौ पालकों को लाभ होगा। उन्होने कहा कि भारतीय नस्ल की गाय का क्रय करने के लिए प्रदेश सरकार 30,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है।  
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की पहाड़ी नस्ल की गाय की अच्छी नस्ल तैयार करने के लिए कार्य प्रगति पर है। इस गाय को ‘गौरी’ ब्राण्ड नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए की परियोजना को केन्द्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी गाय के दूध को मिल्कफेड द्वारा ‘गौरी मिल्क’ के नाम से बाजार में उतारा गया है।
वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि गौ वंश के संरक्षण के लिए राज्य में गौ अरण्य क्षेत्र निर्मित किए जा रहे हैं। प्रदेश का प्रथम गौ अरण्य क्षेत्र सिरमौर जिला के कोटला पंजोला में निर्मित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आगामी एक से डेढ वर्ष में गौ वंश सड़क पर बेसहारा न रहे। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पशुओं को डिजीटल टैग लगाया जा रहा है और गौशालाओं को सहायता प्रदान की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 180 गौ शालाएं पंजीकृत हैं। 
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ सोलन के सह विभाग कार्यवाह कश्मार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
आश्रय गौ सदन के अध्यक्ष अविनाश ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, प्रदेश गौ संवर्द्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा जिला महामन्त्री नन्द राम कश्यप, मनोनीत पार्षद एवं भाजपा महामन्त्री भरत साहनी, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र ठाकुर, जोगेन्द्रा बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय ठाकुर, स्वामी आंनद गिरि महाराज, स्वामी कल्याण गिरि महाराज, स्वामी अमर देव, उपमण्डलाधिकारी सोलन एच.एस राणा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं गौ पालक इस अवसर पर उपसिथत थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

15,177 बेसहारा गौवंश को आश्रय और पुनर्वास प्रदान करने मे सफल रहे प्रदेश सरकार के प्रयास

Mon Nov 23 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोगों द्वारा बेसहारा छोड़े गए गौवंश के संरक्षण, पुनर्वास और उन्हें आश्रय देने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। अब तक सरकार प्रदेश में 15,177 बेसहारा गौवंश को आश्रय देने में सफल रही है। राज्य सरकार ने बेसहारा गौवंश […]

You May Like

Breaking News