IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मोबाईल के बदले कांच का टूकड़ा थमा कर ऐंठे पैसे, झाड़ माजरी में दिन दिहाड़े लूटा कामकार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन बीबीएन

झाड़माजरी के अलंबिक चौक के सामने दिन दिहाड़े एक कामगार को एक व्यक्ति ने मोबाइल के नाम पर पैसे तो ले लिए और उसके बदले में कवर में शीशा देकर रफू चक्कर हो गया है। पीडि़त कामगार ने बरोटवाला पुलिस को सूचित किया लेकिन शातिर अपना कोई भी सुबूत छोड़ कर नहीं गया है।
बुधवार सुबह रेडिऐंट कंपनी में करने वाले बलिया निवासी अशीष ने चौक से साथ एक दुकान पर अंडर बीयर खरीद रहा था। इस बीच एक व्यक्ति आया और उसने अशीष से पूछा की उसे मोबाइल लेना है क्या।

\"\"

अशीष ने कहा कि मोबाइल तो उसे लेना है। तो उसने उसे एक मोबाइल दिखा दिया। मोबाइल देखने के बाद उसे पंसद आ गया। जिस पर उसने इसकी बहुत ज्यादा कीमत मांगी लेकिन अशीष ने कहा कि उसके पास तो मात्र 23 सौ रुपये है।
शातिर युवक ने अशीष से 23 सौ रुपये ले लिए और फोन को कवर लगाने चक्कर में उससे फोन ले लिया। कवर में मात्र शीशा डाल दिया और फोन वापस बैग में रख लिया। यह कार्य में उसने इतनी हाथ सफाई दिखाई की खरीददार को कोई भनक नहीं लगी और देखते ही देखते हुए हाथ की सफाई कर दी। पैसे लेने के बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया।

अशीष अपने मोबाइल को कवर से बाहर निकाला तो खाली शीशा ही दिखाई दिया। उसने उक्त व्यक्ति को इधर उधर देखा लेकिन उसका कहीं पर कोई पता नहीं चला।
इस बीच उसने बरोटीवाला पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही वहां पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचा और वहां पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में इसकी छानबीन की। लेकिन शातिर व्यक्ति की कोई पता नहीं चल पाया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि ऐसी शिकायत आई है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

केंसर के आगे हारे 38 वर्षीय कलम के सिपाही पत्रकार राम चौहान, प्रेस क्लब कुल्लू में किया शोक सभा का आयोजन

Thu Dec 3 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू पत्रकार एवं कुल्लू प्रेस क्लब के सदस्य राम चौहान सांसारिक यात्रा को पूरी करते हुए प्रभु के चरणों में लीन हो गए हैं। राम चौहान एक उभरते हुए पत्रकार थे और युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत थे लेकिन वे केंसर की बीमारी के आगे अपनी […]

You May Like

Breaking News